मेरठ में युवती ने प्रेमी के घर पहुंचकर किया हंगामा, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप

मेरठ। दिल्ली की एक युवती ने मेरठ के समर गार्डन निवासी युवक पर इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, 1.50 लाख रुपये ऐंठने और आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। युवती सोमवार को युवक के घर पहुंच गई और हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को शांत कराया।

युवती के मुताबिक, समर गार्डन निवासी नदीम से उसकी इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और उससे 1.50 लाख रुपये ले लिए। शादी की बात कहने पर उसने इन्कार कर दिया। युवती ने बताया कि उसका कहीं और रिश्ता तय हुआ तो नदीम ने उसके फोटो भेजकर रिश्ता तुड़वा दिया।

युवती का आरोप है कि कुछ दिन पहले नदीम ने उसके आपत्तिजनक फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिए। इसके बाद युवक के दोस्त भी उसे फोन कर परेशान करने लगे। परेशान होकर युवती सोमवार को नदीम के समर गार्डन स्थित घर पहुंची और हंगामा किया। इससे मौके पर भीड़ जुट गई।

सूचना पर लोहियानगर थाना पुलिस पहुंची और युवती को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का बताते हुए उसे वहां जाने को कहा। इसके बाद युवती लिसाड़ी गेट थाने पहुंची और नदीम के खिलाफ नामजद तहरीर दी।

लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने आरोपी नदीम को हिरासत में ले लिया है। एसओ दलबीर सिंह के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts