छूटे बच्चों के टीकाकरण के लिए एमआर, डीपीटी व टीडी अभियान शुरू

मेरठ। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत जनपद मेरठ में एमआर (मीजल्स-रूबैला), डीपीटी एवं टीडी टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। अभियान का उद्देश्य कक्षा-1 से कक्षा-5 तक के पूर्ण रूप से छूटे 5 से 10 वर्ष तक के बच्चों को मीजल्स-रूबैला से बचाव के लिए टीकाकरण उपलब्ध कराना है।

अभियान का उद्घाटन नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कैंट के अंतर्गत जगदीश शरण इंटर कॉलेज में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रसाद एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने किया। इस अवसर पर उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कैंट डॉ. अश्वनी कुमार सहित सभी सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

अभियान के अंतर्गत जिले में डीपीटी के 15,744 तथा टीडी के 28,888 लक्षित बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने विद्यार्थियों को टीकाकरण के लाभ बताए और सभी पात्र बच्चों से टीका लगवाने की अपील की।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि एमआर अभियान 18, 20, 21, 22, 24, 25, 27 और 28 अगस्त 2026 को चलाया जाएगा। इस दौरान एमआर, डीपीटी एवं टीडी से छूटे बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही बच्चों को एचपीवी वैक्सीन की गुणवत्ता एवं उससे होने वाले लाभों के बारे में जानकारी देकर टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts