सरधना स्ट्राइकर और हसनपुर वॉरियर्स ने जीते मुकाबले

शाकिब और अभिजीत ने खेली शानदार पारियां, अंडर-17 वर्ग में हुए रोमांचक मैच

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में चल रहे स्पोर्ट्स फॉर क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को अंडर-17 वर्ग के दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में सरधना स्ट्राइकर और दूसरे मुकाबले में हसनपुर वॉरियर्स ने जीत दर्ज की। सरधना की ओर से शाकिब और हसनपुर वॉरियर्स के लिए अभिजीत ने शानदार बल्लेबाजी की।

पहले मुकाबले में सरधना स्ट्राइकर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 237 रन बनाए। शाकिब ने 70, देवांश ने 40, शहबाज ने 40, अली ने 38 और अजहर ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में विवेक ने चार और प्रमजोत ने तीन विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी माछरा सनराइजर्स की टीम 19.1 ओवर में 197 रन पर सिमट गई। असकान ने 43, अक्ष ने 42 और देव ने 40 रन बनाए। सरधना की ओर से अहद ने तीन, जबकि शाकिब, अर्नव और देवांश ने दो-दो विकेट लिए।

अभिजीत की 74 रन की पारी

दूसरे मैच में हसनपुर वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 221 रन बनाए। अभिजीत ने 74, जैद ने 42 और समीर ने 40 रन की पारी खेली। खरखौदा की ओर से शौर्य ने तीन, जबकि शिव और यश ने दो-दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी खरखौदा की टीम 19.2 ओवर में 210 रन ही बना सकी और 11 रन से मुकाबला हार गई। रिहान ने 48, सुहैल ने 42 और साहिल ने 40 रन बनाए। हसनपुर की गेंदबाजी में अविरल, जैद, विवेक, हिमांशु और प्रिंस ने दो-दो विकेट लिए।

क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को अंडर-14 वर्ग के मुकाबले किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में खेले जाएंगे। इसके अलावा दिन-रात के मैचों का भी आयोजन किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts