लेट गन मामले में राहुल-प्रियंका संसद मार्ग थाने पर धरने पर बैठे
नई दिल्ली। पैलेट गन से घायल छात्र को न्याय दिलाने और मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को संसद मार्ग थाने पहुंचे। उनके साथ घायल छात्र साहिल लोहबच और उसके परिजन भी मौजूद रहे। राहुल गांधी ने पुलिस अधिकारियों से मामले में अब तक हुई कार्रवाई और जांच की प्रगति की जानकारी ली।
पुलिस की ओर से कथित तौर पर तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने पर राहुल गांधी थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौके पर पहुंचीं और राहुल गांधी के साथ धरने पर बैठ गईं। इससे थाने के बाहर राजनीतिक माहौल गरमा गया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पैलेट गन से घायल हुए छात्र की शिकायत पर अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि पीड़ित को न्याय मिलने तक वह आवाज उठाते रहेंगे। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संबंधित मामलों की जांच क्राइम ब्रांच के पास है और शिकायत को भी क्राइम ब्रांच को भेजा जाएगा।
पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई को दर्ज मामलों की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। अधिकारियों ने शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी दे दी है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के धरने के चलते संसद मार्ग थाने के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।


No comments:
Post a Comment