कोलकाता में पांच मंजिला होटल में भीषण आग, नौ की मौत

- छह घायल, मरने वालों में बांग्लादेशी भी शामिल
कोलकाता (एजेंसी)।कोलकाता में बुधवार तड़के एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार साल का एक बच्चा भी शामिल है। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। यह इमारत मध्य कोलकाता की मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर स्थित है और इसमें कई होटल चलते हैं। पुलिस के मुताबिक, आग रात करीब 1:45 बजे लगी। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमों ने राहत और बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि इमारत से करीब 80 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

आग लगने की शुरुआती वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग के सही कारण का पता फोरेंसिक जांच के बाद ही चलेगा। मंत्री ने कहा कि इमारत के प्रबंधन ने सुरक्षा और निर्माण से जुड़े जरूरी नियमों का पालन नहीं किया था। होटल के संचालन में भी कई अनियमितताएं होने की बात सामने आई है।

मामले में एक पुलिसकर्मी ने बताया कि होटल में धुआं बहुत ज्यादा भर गया था, इसके कारण दमकलकर्मियों को सीढ़ियों से ऊपर की मंजिलों तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है और फिलहाल इमारत को ठंडा करने का काम चल रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts