पल्लवपुरम में वर्ल्ड ऑफिस स्पोर्ट्स के नए कार्यालय का उद्घाटन
मोदीपुरम । पल्लवपुरम में वर्ल्ड ऑफिस स्पोर्ट्स के नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुआ, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने भाग लेकर मंगलकामना की।
उद्घाटन के बाद संगठन के अधिकारियों और खिलाड़ियों की बैठक आयोजित हुई। इसमें संगठन की आगामी गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और स्थानीय स्तर पर खेलों के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया।
बैठक में मुख्य रूप से सागर कश्यप, उषा राणा, राधा चौधरी, रेनु चौहान, आकाश, राजकुमार घोष और सुमित वियान उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने खेलों के संवर्धन और युवा प्रतिभाओं के उत्थान के लिए समन्वित प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को स्थानीय समुदाय और मीडिया का भी सकारात्मक समर्थन मिला। पदाधिकारियों ने कहा कि नए कार्यालय के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और खेल गतिविधियों से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों को और गति मिलेगी।


No comments:
Post a Comment