स्वतंत्रता दिवस पर ‘बॉर्डर 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, 15 अगस्त को सिर्फ जी सिनेमा पर

मुंबई, अगस्त 2026। इस स्वतंत्रता दिवस बॉर्डर 2 के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ जी सिनेमा भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य, देशभक्ति और बलिदान को नमन करेगा। जेपी दत्ता की प्रतिष्ठित फिल्म ‘बॉर्डर’ की अमर विरासत को आगे बढ़ाती ‘बॉर्डर 2’ बड़े पैमाने, दमदार कहानी और भावनाओं से भरपूर पलों के साथ दर्शकों के सामने आई है। फिल्म का टीवी पर पहली बार प्रसारण 15 अगस्त, शनिवार शाम 7:30 बजे सिर्फ जी सिनेमा पर होगा।

फिल्म ने अपनी सशक्त कहानी, भावनात्मक गहराई और भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित श्रद्धांजलि के जरिए दर्शकों के बीच खास जगह बनाई और बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया। अब टीवी के जरिए देशभर के परिवारों को एक साथ देशभक्ति, गर्व और बलिदान की इस कहानी से जुड़ने का मौका मिलेगा।

‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सनी देओल एक बार फिर दमदार अंदाज में नजर आए हैं, वहीं वरुण धवन ने चुनौतीपूर्ण सैन्य भूमिका निभाई है। दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी महत्वपूर्ण किरदारों में दिखाई देते हैं। निर्देशक अनुराग सिंह ने कहानी को बड़े कैनवास पर प्रस्तुत किया है, जिसमें जबरदस्त एक्शन, युद्ध के भव्य दृश्य और भारतीय जवानों के साहस व जज्बे को प्रमुखता दी गई है।

युद्ध से आगे परिवार और भाईचारे की कहानी

‘बॉर्डर 2’ सिर्फ युद्ध पर आधारित फिल्म नहीं है, बल्कि युद्ध की पृष्ठभूमि में बुनी गई एक पारिवारिक कहानी भी है। फिल्म उन परिवारों के साहस और त्याग को सामने लाती है, जो भारी मन से अपने प्रियजनों को देश की सेवा के लिए विदा करते हैं। वहीं रणभूमि में सैनिक खून के रिश्तों से परे विश्वास, कर्तव्य और भाईचारे के बंधन से एक-दूसरे का परिवार बन जाते हैं।

फिल्म उन जवानों की कहानी भी कहती है, जो अपने गांव, मां और देश से किए वादे के लिए जान तक न्योछावर करने को तैयार रहते हैं। इसी भाव के कारण ‘बॉर्डर 2’ को इस स्वतंत्रता दिवस पर पूरे परिवार के साथ देखने वाली फिल्म के रूप में पेश किया जा रहा है।

फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने किया है। यह टी-सीरीज और जे.पी. फिल्म्स के बैनर तले बनी है।

सनी देओल बोले- ‘बॉर्डर 2’ हमारी सशस्त्र सेनाओं का उत्सव

सनी देओल ने कहा कि उनके पिता के लिए ‘बॉर्डर’ जो थी, उनके लिए ‘बॉर्डर 2’ वही भाव रखती है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म भारतीय सशस्त्र सेनाओं के साहस और बलिदान का उत्सव है। उनके मुताबिक, 15 अगस्त को फिल्म का प्रीमियर केवल एक टेलीकास्ट नहीं, बल्कि हर घर तक पहुंचने वाला ऐसा संदेश है, जो हमें इस तारीख के महत्व की याद दिलाता है।

वरुण धवन के लिए भाईचारे की कहानी

वरुण धवन ने कहा कि बचपन में ‘बॉर्डर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि पूरी पीढ़ी की भावना थी। ‘बॉर्डर 2’ का हिस्सा बनना उस विरासत से जुड़ने जैसा अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि फिल्म युद्ध से ज्यादा भाईचारे की कहानी है। उनके मुताबिक, उनके, दिलजीत और अहान के बीच फिल्माए गए भावनात्मक दृश्य कहानी की असली धड़कन हैं।

अहान शेट्टी बोले- पर्दे पर दिखेगा सच्चा भाईचारा

अहान शेट्टी ने कहा कि ‘बॉर्डर’ जैसी यादगार फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनना उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि शूटिंग से पहले उन्होंने ऐसे लोगों से बातचीत की, जो देशसेवा के लिए घर से दूर रहने के अनुभव को जानते हैं। उन्होंने कहा कि वरुण और दिलजीत के साथ कैमरे के पीछे बना भाईचारा पर्दे पर भी दिखाई देगा।

अनुराग सिंह ने कहा- कहानी की रूह वही है

निर्देशक अनुराग सिंह ने कहा कि ‘बॉर्डर’ जैसी लोकप्रिय फिल्म का सीक्वल बनाना बड़ी चुनौती थी। उनके मुताबिक, चुनौती केवल एक्शन को बड़ा करना नहीं, बल्कि पहली फिल्म के भाव को बरकरार रखना थी। उन्होंने कहा कि ‘बॉर्डर 2’ का कैनवास पहले से कहीं बड़ा है, लेकिन इसकी रूह वही है—परिवार की विदाई, रणभूमि में जवानों के बीच भाईचारा और देश के लिए लड़ने का अटूट हौसला।

‘बॉर्डर 2’ बड़े कैनवास, दमदार कहानी और शानदार कलाकारों के साथ भारतीय जवानों के साहस, बलिदान और जज्बे को सलाम करती है। इस स्वतंत्रता दिवस इसका टेलीविजन प्रीमियर पूरे देश के परिवारों के लिए एक साथ बैठकर वीर जवानों को नमन करने और देशभक्ति की भावना का जश्न मनाने का खास अवसर होगा।

15 अगस्त, शनिवार शाम 7:30 बजे, सिर्फ जी सिनेमा पर।

सरहद से हर घर तक गूंजेगी एक ही आवाज—
हिंदुस्तान! हिंदुस्तान!! हिंदुस्तान!!!

No comments:

Post a Comment

Popular Posts