आईपीएल की तर्ज पर रंगीन पोशाकों में होगा प्रथम ऑल इंडिया इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट

मेरठ, 18 अगस्त। स्कूली क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में प्रथम ऑल इंडिया इंटर स्कूल चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 18 सितंबर से गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर किया जाएगा। स्वर्गीय चौधरी नरेंद्र सिंह गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के संस्थापक थे। टूर्नामेंट के चेयरमैन यशकरन सिंह सालवान ने बताया कि उनके नाम पर प्रतियोगिता आयोजित करने का उद्देश्य उनकी स्मृति को जीवंत रखना है।

टूर्नामेंट के अध्यक्ष एवं स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. गोपाल दीक्षित ने कहा कि मेरठ में स्कूली क्रिकेट लगभग समाप्त हो गया है। इसी को देखते हुए प्रतियोगिता के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर मेरठ का नाम रोशन कर सकें।

टूर्नामेंट की उपाध्यक्ष एवं उप प्रधानाचार्या प्रभा रॉव ने बताया कि प्रतियोगिता आईपीएल की तर्ज पर रंगीन पोशाकों में आयोजित होगी। इसमें 10 से 18 वर्ष तक के खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग आयु वर्ग बनाए गए हैं। प्रत्येक दिन दो मैच खेले जाएंगे।

आयोजक सचिव एवं क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि प्रतियोगिता में तीन वर्ग होंगे—सब जूनियर (10 से 13 वर्ष), जूनियर (14 से 16 वर्ष) और सीनियर (17 से 18 वर्ष)। टूर्नामेंट लीग आधार पर होगा और प्रत्येक टीम को तीन मैच खेलने का अवसर मिलेगा।

विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी के साथ पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक वर्ग में बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन और मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में क्रिकेट एकेडमी की टीमों को भी प्रवेश दिया जा सकता है। खिलाड़ियों को अपनी आधार आईडी और जन्मतिथि का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

आयोजन को सफल बनाने में स्कूल मैनेजर सरदार इन्द्रजीत सिंह सालवान, कनिष्क जैन, नीरज, हिमांशु, रोहित, राजा, रजनी, कोमल, खुशबू, अरमान अंसारी, रोनित, पार्थ और आरिश सहित अन्य सहयोगी जुटे हुए हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts