एआई जागरूकता में मेरठ की दमदार मौजूदगी, प्रदेश में 9वें स्थान पर; सहारनपुर 11वें नंबर पर

मेरठ। राजकीय, अशासकीय और स्ववित्त पोषित माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए संचालित ऑनलाइन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत पाठ्यक्रम पूरा करने में मेरठ ने प्रदेश में नौवां स्थान हासिल किया है। समग्र शिक्षा माध्यमिक राज्य परियोजना कार्यालय से प्राप्त प्रदेश स्तरीय प्रगति रिपोर्ट में सभी जिलों की स्थिति सामने आई है।

रिपोर्ट के अनुसार मेरठ एआई जागरूकता कार्यक्रम के पाठ्यक्रम को पूरा कराने के मामले में प्रदेश के टॉप-10 जिलों में शामिल है। वहीं सहारनपुर 11वें स्थान पर है। रिपोर्ट जारी होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षकों को विद्यालयवार प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।

कम प्रगति वाले स्कूलों की होगी विशेष निगरानी

राज्य परियोजना कार्यालय ने कम प्रगति वाले विद्यालयों की विशेष मॉनिटरिंग करने के साथ ही जरूरत के अनुसार तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिन जिलों में कार्यक्रम की प्रगति बेहद कम मिली है, वहां नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेश के टॉप-15 जिलों की रैंकिंग

रैंकजिला
1लखनऊ
2गौतमबुद्ध नगर
3आगरा
4उन्नाव
5गोरखपुर
6जौनपुर
7वाराणसी
8प्रयागराज
9मेरठ
10महोबा
11सहारनपुर
12कानपुर नगर
13इटावा
14गाजियाबाद
15मथुरा

No comments:

Post a Comment

Popular Posts