61वीं उत्तर प्रदेश राज्य ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 23 से 25 अगस्त तक
मेरठ।61वी उत्तर प्रदेश राज्य ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन प्रयागराज में आगामी 23 से 25 अगस्त तक आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में नॉर्थ जाेन जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनिशप के लिए यूपी की टीम का चयन किया जाएगा । जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव अनु कुमार ने बताया कि 61वीं उत्तर प्रदेश राज्य ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 23 से 25 अगस्त 2026 तक मदन मोहन मालवीय स्टेडियम, प्रयागराज में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के आधार पर नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की टीम का चयन किया जाएगा।
राज्य प्रतियोगिता में चयन के इच्छुक जिले के खिलाड़ियों को 19 अगस्त 2026 तक जिला एथलेटिक्स संघ की वेबसाइट DAASPORT.COM के माध्यम से अपनी जन्मतिथि के अनुसार AFI UID से एंट्री करनी होगी। प्रतियोगिता में एंट्री के लिए AFI की UID अनिवार्य है।
आयु निर्धारण:
अंडर-20 : 17 सितंबर 2006 से 16 सितंबर 2008 तक जन्मे खिलाड़ी
अंडर-18 : 17 सितंबर 2008 से 16 सितंबर 2010 तक
अंडर-16 : 17 सितंबर 2010 से 16 सितंबर 2012 तक
अंडर-14 : 17 सितंबर 2012 से 16 सितंबर 2014 तक
जूनियर वर्ग में बालक एवं बालिकाओं के लिए अंडर-20, अंडर-18, अंडर-16 और अंडर-14 आयु वर्ग में प्रतियोगिताएं होंगी। अंडर-18 से कम आयु के खिलाड़ी 400 मीटर से अधिक की दौड़ में केवल एक इवेंट में भाग ले सकेंगे। यदि ऐसे खिलाड़ी दो इवेंट में एंट्री करते हैं तो पहले दर्ज इवेंट को ही मान्य माना जाएगा और दूसरा इवेंट रद्द कर दिया जाएगा। यह नियम केवल रेस इवेंट पर लागू होगा। अन्य खिलाड़ी अधिकतम दो इवेंट में भाग ले सकते हैं।
अंडर-14: ट्रायथलॉन ए (60 मीटर, लंबी कूद, ऊंची कूद), ट्रायथलॉन बी (60 मीटर, लंबी कूद, शॉटपुट) और ट्रायथलॉन सी (60 मीटर, लंबी कूद, 600 मीटर)।
अंडर-16: 60 मीटर, 600 मीटर, 80 मीटर हर्डल, लॉन्ग जंप, हाई जंप, शॉटपुट, जैवलिन थ्रो और पेंटाथलॉन।
अंडर-18: 100, 200, 400, 1000, 5000 मीटर, रेस वॉक, हर्डल, हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो और हेप्टाथलॉन सहित विभिन्न स्पर्धाएं होंगी।
अंडर-20: 100, 200, 400, 800, 1500, 3000, 5000 मीटर, 5000 मीटर रेस वॉक, हर्डल, 400 मीटर हर्डल, 3000 मीटर स्टीपलचेज, पोल वॉल्ट, हाई जंप, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, शॉटपुट, डिस्कस, जैवलिन, हैमर थ्रो, डेकाथलॉन और हेप्टाथलॉन आदि स्पर्धाएं होंगी।


No comments:
Post a Comment