बॉबी देओल ने शुरू की 'आश्रम 4' की शूटिंग
मुंबई । अभिनेता बॉबी देओल ने मशहूर वेब सीरीज 'आश्रम' के सीजन-4 की शूटिंग शुरू कर दी है। मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की पुष्टि की। मेकर्स प्रकाश झा प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर एक क्लैपबोर्ड की तस्वीर पोस्ट की, जिस पर आश्रम लिखा हुआ है। इसमें पूजा की जगह पर रखा एक क्लैपरबोर्ड दिख रहा है, जिस पर 'आश्रम 4' लिखा हुआ है। मेकर्स ने पोस्ट कर लिखा, "एक और आरंभ... आश्रम के नए अध्याय में आपका स्वागत है। जपनाम... 'आश्रम 4' की शूटिंग शुरू।"
जैसे ही पोस्ट सामने आया, फैंस और इंडस्ट्री के तमाम लोगों ने अपनी खुशी जाहिर की। बॉबी इस शो के नए सीजन में एक बार फिर 'बाबा निराला' के किरदार में नजर आएंगे। 'आश्रम' के सीजन- 4 में अदिति पोहनकर पम्मी और चंदन रॉय सान्याल भोपा स्वामी के किरदार में नजर आएंगे। इसके साथ ही दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका, ईशा गुप्ता, अध्ययन सुमन और त्रिधा चौधरी भी पिछले सीजन्स वाले किरदारों में लौटेंगे।


No comments:
Post a Comment