48 घंटे में नेपाल-तिब्बत सीमा पर दूसरा जल-विस्फोट, फिर सैलाब का खतरा
काठमांडू। नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में 48 घंटे के भीतर दूसरा जल-विस्फोट होने से एक बार फिर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बुधवार को इसी इलाके में ग्लेशियर फटने के बाद नेपाल में भारी तबाही हुई थी। अब पानी से लबालब भरा एक और बांध टूटने की सूचना है, जिससे भोटेकोशी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
बांध टूटने के बाद नेपाल पुलिस ने बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य में जुटे सुरक्षाबलों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।
तबाही की दूसरी लहर का खतरा
बुधवार को ग्लेशियर फटने के बाद अचानक आई बाढ़ ने सीमा क्षेत्र में भारी नुकसान पहुंचाया था। अब दोबारा जल-विस्फोट होने से प्रभावित इलाकों में दहशत का माहौल है। प्रशासन नदी के जलस्तर और संभावित बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
प्रशासन की अपील: भोटेकोशी नदी के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और खतरे की स्थिति में तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है।


No comments:
Post a Comment