भिखारिन की मौत के बाद घर से निकला नोटों का खजाना, 30 बोरियों में मिली नकदी
कर्नाटक के मांड्या का मामला, 10, 20 और 50 रुपये के नोटों के साथ हजारों सिक्के मिले; रिश्तेदार भी सामने आए
मांड्या। कर्नाटक के मांड्या जिले में एक भिखारिन की मौत के बाद उसके घर से लाखों रुपये की नकदी बरामद होने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। महिला की मौत के बाद घर की तलाशी ली गई तो 30 से अधिक बोरियों में नोट और सिक्के भरे मिले। बरामद रकम करीब 8.40 लाख रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार ईस्ट पुलिस स्टेशन के इलाके में आने वाले गुट्टालू रोड के सबदरियाबाद मोहल्ले की रहने वाली नूर शहर की सड़कों और ट्रैफिक चौराहों पर भीख मांगती थीवह अपनी कमाई को खर्च करने के बजाय छोटी-छोटी रकम के रूप में जमा करती रही। उसकी मौत के बाद जब घर में रखा सामान बाहर निकाला गया तो अलग-अलग बोरियों में बड़ी संख्या में 10, 20 और 50 रुपये के नोट तथा हजारों सिक्के मिले।
बोरियों में भरकर रखी थी जिंदगीभर की कमाई
स्थानीय लोगों की मदद से बोरियों में रखी नकदी को बाहर निकालकर गिनती की गई। गिनती के बाद रकम करीब 8.40 लाख रुपये होने की जानकारी सामने आई। महिला की जिंदगीभर की जमा पूंजी इस तरह बोरियों में मिलने से आसपास के लोग भी हैरान रह गए।
बहन की भी हो चुकी है मौत
जानकारी के मुताबिक महिला की एक बहन की भी मौत हो चुकी है। वह भी भीख मांगकर अपना गुजारा करती थी। दोनों बहनों का जीवन बेहद साधारण परिस्थितियों में गुजरा। महिला की मौत के बाद घर से बोरियां निकलने की जानकारी मिलने पर उसके रिश्तेदार भी सामने आने लगे हैं।
अब बरामद रकम पर रिश्तेदारों के दावे को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। नकदी को लेकर संबंधित स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पूरे मामले ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि बेहद मामूली कमाई करने वाली महिला ने वर्षों में इतनी बड़ी रकम कैसे जमा कर ली।पुलिस ने बताया कि कोई मामला दर्ज नहीं किया गया क्योंकि नूर की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई थी।


No comments:
Post a Comment