अर्बन कंपनी ने लॉन्च किए नेटिव एम3 और एम3 प्रो वॉटर प्योरिफायर

लंबे समय तक चलने वाले फिल्टर और कम मेंटेनेंस पर जोर, एम3 प्रो में तीन साल की अनकंडीशनल वारंटी

नोएडा। Urban Company ने नेटिव पोर्टफोलियो के तहत एम3 और एम3 प्रो वॉटर प्योरिफायर लॉन्च किए हैं। कंपनी के मुताबिक, दोनों स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स को भरोसेमंद और सुविधाजनक वॉटर प्योरिफिकेशन के साथ कम मेंटेनेंस वाले अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

नेटिव एम3 प्रो में प्रीमियम डिजाइन, टेक्नोलॉजी आधारित मॉनिटरिंग और लंबे समय तक चलने वाले फिल्टर दिए गए हैं। कंपनी के अनुसार, दोनों प्योरिफायर कम से कम तीन साल तक चलने वाले फिल्टर के साथ आते हैं, जबकि एम3 प्रो पर तीन साल की अनकंडीशनल वारंटी दी जा रही है।

बार-बार सर्विसिंग की परेशानी कम करने का दावा

अर्बन कंपनी के को-फाउंडर एवं सीओओ वरुण खैतान ने कहा कि वॉटर प्योरिफायर उद्योग में बार-बार सर्विसिंग, फिल्टर बदलने और मेंटेनेंस पर होने वाला खर्च उपभोक्ताओं के लिए बड़ी समस्या है। नेटिव एम3 प्रो को लॉन्ग-लाइफ फिल्ट्रेशन, कनेक्टेड मॉनिटरिंग और आफ्टर-सेल्स सपोर्ट के जरिए इस समस्या को कम करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

कंपनी के अनुसार, एम3 सीरीज को पारंपरिक आरओ सिस्टम की तुलना में कम मेंटेनेंस और लंबी अवधि की ओनरशिप लागत को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। लंबे समय तक चलने वाले फिल्टर और कम मेंटेनेंस के चलते ग्राहकों को नौ साल में 26 हजार रुपये से अधिक की बचत होने का दावा कंपनी ने किया है।

नेटिव कारोबार में 130 प्रतिशत की वृद्धि

कंपनी के मुताबिक, नेटिव वॉटर प्योरिफायर कारोबार ने वित्तवर्ष 2026 में साल-दर-साल 130 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की और 267 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया। इस दौरान कंपनी की नेट ट्रांजैक्शन वैल्यू (एनटीवी) भी 122 प्रतिशत बढ़कर 345 करोड़ रुपये रही।

अर्बन कंपनी के प्लेटफॉर्म पर नेटिव को 4.5 स्टार की कंज्यूमर रेटिंग मिली है, जबकि कंपनी के अनुसार कस्टमर रिन्युअल रेट 75 प्रतिशत है। कंपनी का कहना है कि ये आंकड़े उसके लाइफसायकल सर्विस मॉडल में ग्राहकों के भरोसे को दर्शाते हैं।

हार्डवेयर से आफ्टर-सेल्स सर्विस तक एकीकृत मॉडल

नेटिव पोर्टफोलियो में हार्डवेयर के साथ प्रोफेशनल इंस्टॉलेशन, टेक्नोलॉजी आधारित मॉनिटरिंग और आफ्टर-सेल्स सर्विस को जोड़ा गया है। कंपनी के अनुसार, इसका उद्देश्य केवल एक बार उत्पाद बेचने के बजाय ग्राहकों को बेहतर विश्वसनीयता, पारदर्शिता और लंबे समय तक उपयोगी लाइफसायकल वैल्यू उपलब्ध कराना है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts