सुरक्षित स्मार्टफोन के लिए टेक कम्युनिटी के साथ काम करेगा एआई+
‘प्रोजेक्ट ट्रस्ट+’ के तहत पांच साल में 100 करोड़ रुपये निवेश करेगी कंपनी, स्वतंत्र सिक्योरिटी रिसर्चर्स को सिस्टम जांचने का न्योता
मेरठ। भारतीय स्मार्टफोन बाजार में सुरक्षा और यूजर डेटा की प्राइवेसी को लेकर नई पहल करते हुए एआई+ स्मार्टफोन ने ‘प्रोजेक्ट ट्रस्ट+’ लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य टेक कम्युनिटी के साथ मिलकर अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद स्मार्टफोन इकोसिस्टम तैयार करना है। इसके लिए कंपनी अगले पांच वर्षों में हर साल 20 करोड़ रुपये के हिसाब से कुल 100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
प्रोजेक्ट ट्रस्ट+ के तहत टेक एक्सपर्ट्स, डेवलपर्स, सिक्योरिटी रिसर्चर्स और एथिकल हैकर्स को कंपनी के साथ जुड़कर स्मार्टफोन की सुरक्षा को मजबूत करने का अवसर मिलेगा। कंपनी स्वतंत्र सिक्योरिटी रिसर्चर्स को अपने सिस्टम की जांच करने, सुरक्षा की कमियों की पहचान करने और संभावित खतरों को समय रहते दूर करने के लिए आमंत्रित कर रही है।
सिक्योरिटी को लगातार बेहतर बनाने पर जोर
कंपनी का कहना है कि स्मार्टफोन सिक्योरिटी कोई एक बार पूरा हो जाने वाला काम नहीं है, बल्कि यह लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। डिजिटल दुनिया में जैसे-जैसे कनेक्टिविटी बढ़ रही है, वैसे-वैसे स्मार्टफोन की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पारदर्शिता और टेक कम्युनिटी की भागीदारी भी जरूरी होती जा रही है।
प्रोजेक्ट ट्रस्ट+ को केवल पारंपरिक बग बाउंटी प्रोग्राम तक सीमित नहीं रखा गया है। इसके जरिए ऐसा खुला प्लेटफॉर्म तैयार करने का प्रयास है, जहां डेवलपर्स, सिक्योरिटी रिसर्चर्स और एथिकल हैकर्स मिलकर एआई+ के प्रोडक्ट्स की सुरक्षा को बेहतर बनाने में योगदान दे सकें।
‘सिर्फ दावा नहीं, सुरक्षा साबित करना चाहते हैं’
एआई+ स्मार्टफोन के सीईओ और एनएक्सटीक्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजीज के संस्थापक माधव शेठ ने कहा कि ज्यादातर कंपनियां अपने डिवाइस को सुरक्षित बताती हैं, लेकिन एआई+ इसे सिर्फ कहने के बजाय साबित करना चाहता है। उन्होंने कहा कि कोई भी स्मार्टफोन, प्लेटफॉर्म या टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम यह दावा नहीं कर सकता कि उसकी सुरक्षा पूरी तरह अंतिम स्तर तक पहुंच चुकी है।
उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी लगातार बेहतर होने वाली प्रक्रिया है और भरोसा खुले तौर पर काम करने तथा सभी को साथ लेकर चलने से बनता है। इसी सोच के तहत कंपनी ने देश की टेक कम्युनिटी को प्रोजेक्ट ट्रस्ट+ से जुड़ने का न्योता दिया है।
प्राइवेसी और डेटा कंट्रोल पर फोकस
कंपनी के मुताबिक, प्रोजेक्ट ट्रस्ट+ उसकी पारदर्शिता, प्राइवेसी और यूजर के अपने डेटा पर नियंत्रण की नीति को मजबूत करता है। यही सोच कंपनी के मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम एनएक्सटीक्वांटम ओएस की बुनियाद भी बताई गई है।
एआई+ का कहना है कि प्रोजेक्ट ट्रस्ट+ के जरिए स्मार्टफोन सिक्योरिटी को केवल दावों और वादों तक सीमित रखने के बजाय लगातार बेहतर बनाने की कोशिश की जाएगी। कार्यक्रम में लोगों की भागीदारी और जवाबदेही को भी अहम माना गया है।
प्रोजेक्ट ट्रस्ट+ से जुड़ने के इच्छुक टेक एक्सपर्ट्स, डेवलपर्स और सिक्योरिटी रिसर्चर्स माधव शेठ के इंस्टाग्राम हैंडल के बायो में दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।


No comments:
Post a Comment