'आवारापन-2' का ट्रेलर रिलीज

- 20 साल बाद शिवम पंडित की दमदार वापसी

मुंबई । इमरान हाश्मी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आवारापन-2' के मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इस ट्रेलर के जरिए अभिनेता इमरान हाशमी ने शिवम के किरदार से वापसी की है। 1 मिनट 25 सेकंड का ट्रेलर उन सभी दर्शकों के सवालों का जवाब देता है जो 2 दशकों से 'आवारापन' को पसंद करते आए थे।
 इस बार शिवम के अंदर पहले से ज्यादा दर्द, गुस्सा और एक ऐसा मकसद है, जिसे कोई रोक नहीं सकता। ट्रेलर में शिवम के बदले और माफी की दुनिया देखने को मिलती है। इसमें शिवम के चेहरे पर भारी जख्म देखने को मिल रहे हैं। इमरान का ये परफॉर्मेंस याद दिलाता है कि ये किरदार 20 साल से लोगों के दिलों में क्यों बसा हुआ है।
 फिल्म में शबाना आजमी, दिशा पाटनी, पुराण गब्बी, अनिरुद्ध रावल, सुरेंद्र विक्की, विजयंत कोहली और अतुल कुमार भी अहम रोल में हैं। ट्रेलर में रिलीज किया गया गाना 'तेरा मेरा रिश्ता', को मिथुन ने कंपोज किया है और साज भट्ट और सुबोध शर्मा ने गाया है। 'आवारापन 2' 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts