सोफिया गर्ल्स स्कूल की 22 छात्राओं का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन

बास्केटबॉल, बैडमिंटन और एथलेटिक्स में बेटियों ने बढ़ाया मेरठ का गौरव; विद्यालय में सम्मान समारोह

मेरठ। सोफिया गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने खेलों के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय की 22 छात्राओं का तीन अलग-अलग खेलों—बास्केटबॉल, बैडमिंटन और एथलेटिक्स—में सीआईएससीई राष्ट्रीय चैंपियनशिप-2026 के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर शुक्रवार को विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर चयनित खिलाड़ियों और उनके कोचों को सम्मानित किया गया।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, एक ही विद्यालय से तीन खेलों में इतनी बड़ी संख्या में छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर पर चयन विशेष उपलब्धि है। समारोह में चयनित खिलाड़ियों का बैंड-बाजे और तालियों के साथ स्वागत किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रत्येक खिलाड़ी को व्यक्तिगत ट्रॉफी प्रदान की गई।

बास्केटबॉल में 13 छात्राओं का चयन

बास्केटबॉल में दिया खन्ना, अनन्या सिंह, दिवलीन कौर, निश्का चंदना, नव्या रावत, तनिष्का सिंह, आयुषी, विदिता, सौम्या बाना, अनन्या सक्सेना, आरोही शर्मा, जायरा कौर सेठी और अयाना खान का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है।

बैडमिंटन में पांच खिलाड़ी

बैडमिंटन में प्रिशा सिंह, अग्रिमा गौर, श्रेणी जावला, गर्विता त्रिपाठी और प्रगन्या गुलाटी ने राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई है।

एथलेटिक्स में चार छात्राएं चयनित

एथलेटिक्स में अनन्या सक्सेना, आयुषी, विदिता और अनिष्का श्री का चयन हुआ है। खास बात यह रही कि अनन्या सक्सेना, आयुषी और विदिता का चयन बास्केटबॉल के साथ एथलेटिक्स में भी हुआ है।

खिलाड़ियों और कोचों को किया सम्मानित

खिलाड़ियों की सफलता में योगदान देने वाले कोच मिर्जा बेग, अदन मिर्जा, जूली सिंह और कनिका को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर मीना ने कहा कि एक ही विद्यालय से तीन खेलों में 22 छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर पर चयन पूरे विद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय छात्राओं की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और कोचिंग टीम के मार्गदर्शन को दिया।

मेरठ बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ जैन सहित अन्य खेल पदाधिकारियों ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। मेरठ एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव अनु कुमार ने कहा कि सोफिया की चार छात्राओं का एथलेटिक्स में राष्ट्रीय स्तर पर चयन जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। वहीं मेरठ बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव राजेश चौधरी ने विद्यालय की खेल प्रतिभाओं की सराहना की।

समारोह में सुपीरियर सिस्टर इसाबेल, उप-प्रधानाचार्या सिस्टर रीना, केजी इंचार्ज सिस्टर उषा सहित विद्यालय के शिक्षक और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts