21 सितम्बर आवास विकास नोटिस जारी नहीं करेगा विरोध के चलते आवास विकास के अधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों समक्ष लिया फैसला मकान-व्यापार बचाने के लिए आवास विकास कार्यालय पर प्रदर्शन कई घंटे तक आवास विकास परिषद कार्यालय पर व्यापारियों, अस्पताल व स्कूल संचालकों ने किया जोरदार प्रदर्शन मेरठ। शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में मकान और व्यापार बचाने को लेकर चल रहा आंदोलन गुरुवार को उस समय तेज हो गया, जब बड़ी संख्या में अस्पताल संचालक, स्कूल संचालक, व्यापारी और स्थानीय लोग आवास विकास परिषद के कार्यालय पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने आवास विकास के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यालय का गेट बंद कर दिया और वहीं धरने पर बैठ गए। घंटो तक चले हंगामें के बाद प्रदर्शनकारियों व आवास विकास अधिकारियों की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया कि अगले माह 21 सितम्बर तक सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई तक आवास विकास स्कीम नंबर 3 व स्कीम दस कोई नया नोटिस जारी नहीं किया जाएगा। जबकि 44 प्रॉपर्टी व 659 भूखंडों को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा ।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार की सुबह ही आवास विकास परिषद कार्यालय पर स्कूल व अस्पताल संचालक व व्यापारियों का पहुंचना आरंभ हो गया। अस्पतालों संचालकों का नेतृत्व रविन्द्र गुर्जर व पब्लिक स्कूलों के संचालकों का नेतृत्व सरदार कवलजीत सिंह ने किया। प्रदर्शनकारी आवास परिसर के अंदर कार्यालय के बाद गद्दे बिछाकर धरने पर बैठ गये। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सैटबैक के नाम पर की जा रही कार्रवाई से वर्षों से मकानों और प्रतिष्ठानों में रह रहे परिवारों के सामने आर्थिक और आवासीय संकट खड़ा हो सकता है। उनका कहना है कि जब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकलता, आंदोलन जारी रहेगा।
एडीएम सिटी और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एडीएम सिटी ब्रिजेश कुमार सिंह और एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए कहा कि कार्रवाई कोर्ट के आदेश के तहत की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को अपनी बात रखनी है तो पांच लोगों का प्रतिनिधिमंडल अंदर आकर अधिकारियों से वार्ता कर सकता है।इस पर प्रदर्शनकारी अधिकारियों को धरना स्थल पर ही बुलाने की मांग पर अड़ गए। काफी समझाने के बाद पांच लोगों का प्रतिनिधिमंडल आवास विकास परिषद के अधिकारियों से वार्ता के लिए अंदर गया। वार्ता में एडीएम सिटी ब्रिजेश कुमार सिंह, एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले , आवास विकास की ओर से अपर आयुक्त आवास विकास अनिल कुमार , अधीक्षण अभियंता राहुल यादव , अस्पताल संचालकों की ओर से रविन्द्र गुर्जर व स्कूल संचालकों की ओर से सरदार कवलजीत सिंह व अन्य मौजूद रहे। …



No comments:
Post a Comment