कांवड़ यात्रा के चलते नमो भारत के 18 स्टेशनों पर कुछ गेट और पार्किंग बंद
मेरठ। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को देखते हुए 4 से 12 अगस्त तक नमो भारत के कई स्टेशनों के चिन्हित प्रवेश-निकास द्वार और संबंधित दिशा की पार्किंग सुविधाएं बंद रहेंगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे इन स्टेशनों पर उपलब्ध वैकल्पिक गेट का इस्तेमाल करें।
प्रशासनिक निर्देशों के तहत जिन स्टेशनों पर निर्धारित गेट बंद रहेंगे, उनमें मोदीपुरम गेट संख्या-2, मेरठ नॉर्थ गेट संख्या-2, एमईएस कॉलोनी गेट संख्या-2, बेगमपुल गेट संख्या-2 व 3, भैसाली गेट संख्या-2, मेरठ सेंट्रल गेट संख्या-2, ब्रह्मपुरी गेट संख्या-2, शताब्दी नगर गेट संख्या-2, रिठानी गेट संख्या-2, परतापुर गेट संख्या-2 और मेरठ साउथ गेट संख्या-2 शामिल हैं।
इसके अलावा मोदीनगर नॉर्थ, मोदीनगर साउथ और मुरादनगर स्टेशनों के गेट संख्या-2 बंद रहेंगे। दुहाई स्टेशन के गेट संख्या-3 व 4, गुलधर के गेट संख्या-2 तथा गाजियाबाद स्टेशन के गेट संख्या-3 व 5 भी इस अवधि में बंद रहेंगे।
नमो भारत यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे सेवाओं का उपयोग करने के लिए संबंधित स्टेशनों पर उपलब्ध वैकल्पिक प्रवेश एवं निकास द्वारों का इस्तेमाल करें। प्रशासन और संबंधित एजेंसी ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है। 14 अगस्त में नमो भारत का परिचालन सुबह 6 बजे से रात्रि दस बजे तक रहेगा


No comments:
Post a Comment