स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ा प्रशासनिक तोहफा, मेरठ समेत 17 जिलों में नायब तहसीलदार बने तहसीलदार
लखनऊ/मेरठ। स्वतंत्रता दिवस से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेशभर के 332 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पद पर प्रोन्नत किया है। इनमें मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तैनात अधिकारी भी शामिल हैं। पदोन्नति से तहसील स्तर पर राजस्व कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
डीपीसी की संस्तुति पर हुआ प्रमोशन
राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से जारी आदेश के अनुसार चयन वर्ष 2026-27 के नियमित चयन के तहत नायब तहसीलदार संवर्ग से तहसीलदार पद पर पदोन्नति के लिए विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक 6 और 7 अगस्त 2026 को हुई थी। समिति की संस्तुति के बाद 332 अधिकारियों की पदोन्नति सूची जारी की गई।
पदोन्नत अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-10 (₹56,100 से ₹1,77,500) में तहसीलदार पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से दो वर्ष की परिवीक्षा पर रखा जाएगा।
मेरठ में 11 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार
जारी सूची के अनुसार मेरठ से संजय कुमार-5, जतिन गोस्वामी, अनुजा अत्री, विनीता रानी, सतीश, राहुल कुमार, आदेश कुमार, सचिन कुमार-2, सोहन पाल सिंह, अंकित तोमर और नितेश कुमार को तहसीलदार पद पर प्रोन्नति मिली है।
पश्चिमी यूपी के इन जिलों में भी पदोन्नति
- मुजफ्फरनगर: अमन कुमार, रोहित, विपिन कुमार, प्रीति देवी
- शामली: गौरव कुमार-2
- सहारनपुर: मोनिका चौहान, गुरप्रीत सिंह, भूपेन्द्र सिंह, पंकज निर्वाल
- गाजियाबाद: आलोक कुमार यादव, पल्लवी बानिया
- बागपत: राघवेन्द्र पाण्डेय, वंशिका सिंह, मोनिका यादव
- गौतमबुद्धनगर: प्रज्ञा सिंह, ज्योत्सना सिंह, रामकृष्ण, विजेन्द्र कुमार तोमर
- बिजनौर: सार्थक चावला, कपिल कुमार आजाद, फैसल कमर, ममता यादव समेत अन्य
- हापुड़: दिव्यांशी सिंह, पवन कुमार यादव, नितिन कुमार
- बुलंदशहर: 11 अधिकारियों को पदोन्नति
- अलीगढ़: प्रिया गर्ग, तान्या शर्मा, सुरेन्द्र कुमार गौतम, रतन कुमार
- मथुरा: पंकज यादव, शिव शंकर पटेल, जितेन्द्र सिंह
- आगरा: आठ अधिकारियों को पदोन्नति
- एटा: सुशील कुमार, वाजिद हुसैन, शाश्वत अग्रवाल
- मैनपुरी: सात अधिकारियों को पदोन्नति
- मुरादाबाद: अनिल कुमार मिश्रा, अंकित गिरि, योगेश चन्द्र, आदित्य कुमार
- बरेली: अभिषेक तिवारी, रजनीश सक्सेना, विदित कुमार, दीप्ति पाल, अरविन्द कुमार-1, शोभित कुमार
तहसील स्तर पर काम में आएगी तेजी
नायब तहसीलदारों की पदोन्नति के बाद तहसील स्तर पर राजस्व प्रशासन को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इससे भूमि विवादों के निस्तारण, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, राजस्व मामलों और दैवीय आपदा राहत जैसे कार्यों में तेजी आने की संभावना है। पदोन्नत अधिकारियों को जल्द ही नए कार्यक्षेत्र और तहसीलों में तैनाती दी जा सकती है।


No comments:
Post a Comment