राजीव गांधी जयंती पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 172 मरीजों की जांच

मेरठ। महानगर कांग्रेस कमेटी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के स्वास्थ्य सृजन अभियान के तहत भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 82वीं जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कचहरी पुल स्थित हनुमान मंदिर के पीछे, मेरठ कॉलेज कॉम्प्लेक्स में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में त्वचा रोग, प्रोस्टेट, किडनी, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया और उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले शिविर में कुल 172 लोगों की जांच की गई।

त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी सिंह और डॉ. विवेक जैन तथा वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट एवं सर्जन डॉ. दीपक बाली और उनकी टीम ने मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं। शिविर के संयोजक डॉ. आरपी सिंह एवं डॉ. विवेक जैन रहे।

शिविर का उद्घाटन महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन शर्मा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. इरशाद अहमद एवं डॉ. दिनेश मोहन शर्मा ने किया।

इस अवसर पर रंजन शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण के दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने विज्ञान, तकनीक, कंप्यूटर और संचार के क्षेत्र में देश को नई दिशा देने का काम किया। उनका मानना था कि देश की वास्तविक शक्ति युवा पीढ़ी है। युवाओं, शिक्षा और पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाने का उद्देश्य उनके सद्भाव, भाईचारे, शांति और राष्ट्रीय एकता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। जरूरतमंद लोगों के लिए आयोजित चिकित्सा शिविर कांग्रेस की जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास है।

शिविर में आदित्य प्रकाश शर्मा, चौधरी यशपाल सिंह, मनिंदर सूद वाल्मीकि, सलीमुद्दीन शाह, कमल जायसवाल, दीपक शर्मा, सचिन शर्मा, पीयूष रस्तोगी, केडी शर्मा, रमाकांत शर्मा, एडवोकेट कुंज बिहारी सक्सेना, सुनील शेखर और बबली देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts