पेपर ले जाने के लिए IAF का इस्तेमाल, ये बहुत शर्मनाक है: संसद में ओवैसी

नई दिल्ली। एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को संसद में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं से दूर हो चुकी है और परीक्षा व्यवस्था में गंभीर खामियां हैं।

ओवैसी ने कहा कि परीक्षा का पेपर ले जाने के लिए भारतीय वायुसेना (IAF) का इस्तेमाल किया गया, जो बेहद शर्मनाक है। उन्होंने सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब बायोमेट्रिक व्यवस्था तक फेल हो रही है तो पेपर लीक जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं।

उन्होंने एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की भूमिका पर भी सवाल उठाए और कहा कि समस्या केवल किसी एक एजेंसी की नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था के खराब होने की है।

ओवैसी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि युवाओं में बढ़ता असंतोष गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसा माहौल बना रही है कि युवा सड़कों पर उतरने को मजबूर हों। उन्होंने पड़ोसी देशों में हुए घटनाक्रम का हवाला देते हुए आशंका जताई कि ऐसी स्थिति भारत में भी पैदा नहीं होनी चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts