CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को टाइफाइड 

वीडियो जारी कर दी स्वास्थ्य की जानकारी

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो जारी कर बताया कि उन्हें टाइफाइड हो गया है। उन्होंने कहा कि उनकी ब्लड रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है और उनका इलाज चल रहा है।

वीडियो संदेश में अभिजीत दीपके ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। रिपोर्ट आने के बाद टाइफाइड की पुष्टि हुई है। उन्होंने देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अपने समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी बीमारी के बावजूद आंदोलन जारी रहेगा।

दीपके ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने समर्थकों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रखने की अपील भी की।

इससे पहले उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के 26 दिन बाद भूख हड़ताल समाप्त करने के फैसले का स्वागत करते हुए उनकी सेहत पर राहत जताई थी। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि CJP का आंदोलन अपने घोषित उद्देश्य पूरा होने तक जारी रहेगा।

वहीं, सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में भूख हड़ताल समाप्त करने के अपने फैसले पर उठे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें अपने निर्णय के लिए किसी से "चरित्र प्रमाणपत्र" लेने की आवश्यकता नहीं है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts