कल जुटेगी रालोद की महिला शक्ति

 वरिष्ठ नेताओं ने तैयारियों का लिया जायजा

मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) महिला प्रकोष्ठ की ओर से 26 जुलाई को आयोजित होने वाले महिला कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सम्मेलन की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता शोभापुर स्थित 'केसरिया-द फार्म हाउस' पहुंचे और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नेताओं ने बैठक व्यवस्था, मंच, स्वागत, सुरक्षा सहित सभी तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि सम्मेलन में जनपदभर से बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और मातृशक्ति की भागीदारी होगी, जिससे संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान रालोद महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव ऋचा सिंह, विनय प्रधान, सत्येंद्र सिंह तोमर, संजय पनवाड़ी, अभिमन्यु ललसाना और दिलप्रीत कोहली सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

पार्टी नेताओं ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचकर इसे सफल और ऐतिहासिक बनाने की अपील की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts