दीक्षांत समारोह से पहले राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने CCSU के शिव मंदिर में किया रुद्राभिषेक
आज 38वें दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के 38वें दीक्षांत समारोह से एक दिन पहले मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित शिव मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना की। इस दौरान कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला भी मौजूद रहीं।
राज्यपाल 20 जुलाई को मेरठ पहुंची थीं। उन्होंने सबसे पहले मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 19वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया। इसके बाद वह सीसीएसयू परिसर पहुंचीं। बुधवार, 22 जुलाई को वह विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
विश्वविद्यालय मंदिर के पुरोहित के अनुसार राज्यपाल ने पूरे मनोयोग, श्रद्धा और एकाग्रता के साथ रुद्राभिषेक किया। उन्होंने संस्कृत और गुजराती दोनों भाषाओं में उच्चारित मंत्रों को ध्यानपूर्वक सुना और विधि-विधान के अनुसार पूजा-अर्चना संपन्न की।
पुरोहित ने बताया कि राज्यपाल ने पूरे श्रद्धाभाव से भगवान शिव की आराधना की। उन्होंने इसे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गौरव और सौभाग्य का अवसर बताते हुए कहा कि महामहिम के साथ रुद्राभिषेक कराना उनके लिए भी अविस्मरणीय अनुभव रहा।


No comments:
Post a Comment