गाजियाबाद के युवक की मेरठ में हत्या 

 सकाैती स्थित हाइवे के किनारे मिला शव 

मेरठ। गाजियाबाद के एक युवक की मेरठ में हत्या कर दी है। उसका शव सकौती स्थित हाइवे के किनारे पड़ा मिला। मृतक की पहचान उसके पास से मिले आधार कार्ड से हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच पड़ताल आरंभ कर दी है। मृतक की पहचान दीपक जोशी निवासी लोनी के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार हाईवे किनारे शव पड़े होने की सूचना मिलते ही थाना दौराला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। युवक के पास मिले बैग से प्राप्त पहचान पत्र के आधार पर उसकी शिनाख्त की गई। शव पर चोट के निशान पाए जाने से पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर हत्या की आशंका जताई है।

सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और संभावना है कि युवक की हत्या कहीं और कर शव को यहां लाकर फेंका गया हो। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

पुलिस ने घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम की मदद से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक यहां कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंचा।मृतक के शरीर पर मिले चोट के निशानों ने मामले को और गंभीर बना दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से संपर्क साधने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परिजनों के बयान के बाद ही घटना से जुड़े कई अहम पहलुओं के स्पष्ट होने की उम्मीद है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और हत्या के पीछे के कारणों व आरोपियों तक पहुंचने के लिए विभिन्न एंगल से पड़ताल कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts