गर्मी को देखते हुए 6 जुलाई से खुलेंगे प्राइवेट स्कूल खुलेंगे 

 मेरठ। मंगलवार काे  इंडिया स्कूल लीडर्स संगठन की एक बैठक सरदार कवल जीत सिंह के अध्यक्षता में 22B रिसॉर्ट में हुई जिसमें लगभग 45 विद्यालयों के संचालकों ने भाग लिया।

बैठक में गर्मी के प्रकोप को देखते हुए यह निर्णय लिया गया की सभी विद्यालयों को सोमवार  6 जुलाई 2026 से गर्मियों की छुट्टियों के बाद विद्यार्थियों के लिए खोला जाएगा। बैठक में 14 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर भी चर्चा हुई और आगे की रणनीति तैयार की गई। केवल मेरठ के लगभग 4.5 लाख विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर सुप्रीम कोर्ट में विषय को सुदृढ़ता से रखने को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts