पीएमएसएमए डे पर जांच में  मिली 107 उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली गर्भवती

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर हुई 2864 गर्भवती  की स्वास्थ्य जांच

 मेरठ।  जनपद  के स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस मनाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्रों पर2864 गर्भवती के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच में 107गर्भवती उच्च जोखिम गर्भावस्था  वाली चिन्हित की गई। इन सभी को उच्च चिकित्सा केन्द्रों पर रेफर किया गया है। इस दौरान 39 गर्भवती के  आयरन सु सुक्रोज इंजेक्शन लगाए गए। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.राम प्रसाद  ने बताया संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने और मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से जनपद में  प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान2864 गर्भवती के स्वास्थ्य (ब्लड प्रेशर, ब्लड टेस्ट,यूरिन टेस्ट, हीमोग्लोबिन) की जांच की गई, जिसमें 107 गर्भवती उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली मिलीं, उन्हें उच्च चिकित्सा केन्द्रों पर रेफर किया गया। 39 गर्भवती को आयरन सुक्रोज इंजेक्शन दिया गया, इनमें  खून की कमी पाई गई । 

 एनएचएम की नोडल अधिकारी व  एसीएमओ डा. राजेश कुमार  ने बताया शासन की ओर से महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही हैं। इन्हीं में जननी सुरक्षा योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना भी है। जननी सुरक्षा योजना में संस्थागत प्रसव कराने पर शहरी क्षेत्र में 1000 रुपये  और ग्रामीण क्षेत्र में 1400 रुपये दिए जाते हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में पहली बार मां बनने पर दो किस्तों में पांच हजार रुपये दिए जाते हैं। इन योजनाओं की धनराशि लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है। बैंक में खाता नहीं होने के कारण कई बार महिलाओं को लाभ नहीं मिल पाता है, इसलिए विभाग ने बैंकों के माध्यम से जीरो बैलेंस पर खाता खोलने की व्यवस्था की है। इससे लाभार्थी को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर लाभार्थियों की परिवार नियोजन के लिए भी काउंसलिंग की गयी।

जिला सलाहकार मातृ स्वास्थ्य इलमा अजीम ने बताया- प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व  अभियान दिवस पर दूसरी व तीसरी तिमाही की गर्भवती पर फोकस रहता है। इसमें  उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली गर्भवती को चिन्हित किया जाता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts