जीनिएक बैटल ऑफ ब्रेन्स -  

इंटर स्कूल क्विज़ चैंपियनशिप में दिखी विद्यार्थियों की प्रतिभा ....... 

मेरठ। सोफिया गर्ल्स स्कूल में आयोजित इंटर स्कूल क्विज़ चैंपियनशिप ‘जीनिएक बैटल ऑफ ब्रेन्स सीजन-6’ का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित बौद्धिक प्रतियोगिता में कई विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। समारोह का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्या  सिस्टर मीना ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्राओं ने भावपूर्ण प्रार्थना  और कथक नृत्य पेश कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। 

इसके बाद क्विज़ प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों के विजेताओं की घोषणा की गई। सीनियर वर्ग में सेंट मैरीज़ एकेडमी के अध्वान बिंदल एवं तनमय अग्रवाल विजेता बने। सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल, मेरठ के आयुष यादव एवं गर्वित तेवतिया प्रथम उपविजेता रहे, जबकि सेंट थॉमस स्कूल, खतौली की सुहाना सिंह एवं फुज़ैल अमीर द्वितीय उपविजेता रहे। जूनियर वर्ग में सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल मेरठ के पारस जैन एवं जोशुआ माइकल लोपेज़ विजेता बने। सेंट थॉमस स्कूल खतौली के अनुपम कुमार एवं आरव प्रथम उपविजेता रहे जबकि सोफिया गर्ल्स स्कूल की आराध्या एवं काश्वी गोयल ने द्वितीय उपविजेता बने। 

सब-जूनियर वर्ग में सेंट फ्रांसिस स्कूल मेरठ के विद्यांश सिरोही एवं अर्जित कौशिक विजेता रहे। सेंट फ्रांसिस स्कूल शामली के वैदिक गौतम एवं मिष्टी बंसल प्रथम उपविजेता रहे जबकि सोफिया गर्ल्स स्कूल की प्राश्वी रस्तोगी एवं अमेया त्यागी द्वितीय उपविजेता बने।

प्रतियोगिता के दौरान एएसआईएससी के ज़ोनल विनर की भी घोषणा की गई। प्रधानाचार्या सिस्टर मीना ने सभी विजेता टीमों को बधाई दी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts