अनोखी पहल
वेंक्टेश्वरा के विम्स हॉस्पिटल में जुलाई में दवाई से लेकर सर्जरी व आपरेशन निशुल्क होंगे
- यदि सही मायनो में प्रधानमंत्री के ’’स्वस्थ भारत-आरोग्य भारत’’ मिशन को सकार करना है तो सिर्फ एक दिन मुफ्त उपचार नहीं बल्कि सभी हॉस्पिटल्स जरूरतमंद एवं विभिन्न बिमारियों से पीड़ित मरीजो को एक-एक माह सम्पूर्ण निशुल्क उपचार दे- सुधीर गिरी, संस्थापक अध्यक्ष, वेंक्टेश्वरा समूह
- वेंक्टेश्वरा अपने मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पीटल में वेस्ट यू.पी. के हर जाति वर्ग के साधनविहीन गरीब जरूरतमंद लोगों को जुलाई माह में सम्पूर्ण निशुल्क उपचार देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध- डॉ. राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति
मेरठ। शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा समूह के मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पीटल ’’विम्स’’ में अनोखी पहल करते हए सस्थापक सुधीर गिरी के निर्देश पर विगत एक जुलाई को मनाये गये ’’चिकित्सक दिवस’’ के उपलक्ष्य में पूरे जुलाई माह में वेंक्टेश्वरा क्षेत्र के मरीजों विशेष रूप से मुरादाबाद/ मेरठ मण्डल के मरीजों को सभी प्रकार के ऑपरेशन/उपचार, मेडिकल जाँच एवं दवाईयां पूर्णतया निशुल्क प्रदान का फैसला किया गया है।
सुधीर गिरी ने यह घोषणाा करते हुए कहा कि साल में केवल एक दिन 1 जुलाई को चिकित्सक दिवस पर ’’फ्री उपचार’’ देने से प्रधानमंत्री जी का ’’स्वस्थ भारत- आरोग्य भारत’’ का मिशन पूरा नहीं होगा। सभी बड़े हॉस्पीटल्स एवं चिकित्सा संस्थान यदि वेंक्टेश्वरा की तरह अलग-2 महीनों में ’’निशुल्क उपचार’’ दे तो देश में आर्थिक तंगी से जूझ रहे मरीजों की समुचित उपचार के अभाव में एक भी ’’डैथ’’ नहीं होगी। उन्होंने प्रतिवर्ष जुलाई माह में पूरे महीने ’’निशुल्क उपचार’’ देने की घोषणा की।
आधिकारिक प्रतिनिधि डॉ. राजीव त्यागी ने बताया कि वेंक्टेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरी ने प्रधानमंत्री के ’’स्वस्थ भारत-आरोग्य भारत’’ मिशन से प्रेरणा लेकर प्रत्येक वर्ष जुलाई माह में ’’सम्पूर्ण निशुल्क उपचार’’ देने का निर्णय लिया है। इस वर्ष यह योजना आगामी छः जुलाई सोमवार से शुरू होकर 31 जुलाई 2026 तक चलेगी। इस अवधि में किसी भी मरीज के निशुल्क भर्ती, जाँचे जेसे एक्स-रे, ई.सी.जी., अल्ट्रासाउण्ड आदि एवं रक्त, मल, मूत्र, बलगाम आदि की जाँचे, सभी प्रकार की छोटे, बड़े/जटिल ऑपरेशन, बड़ी सर्जरी, दवाईया, रहना, खाना सब कुछ फ्री होगा।
डॉ. राजीव त्यागी ने बताया कि वेंक्टेश्वरा समूह के समूह अध्यक्ष सुधीर गिरी का मानना है कि यदि प्रत्येक जनपद के बड़े हॉस्पिटल एक-एक माह के लिए सभी मरीजों को निशुल्क उपचार देने लग जाये, तो इस देश में ईलाज के अभाव में किसी को अपनी जान ना गवांनी पडे़।
इस अवसर पर कुलपति डॉ. कृष्ण कान्त दवे, डीन मेडिकल डॉ. प्रभु एम.एच., एम.एस डॉ. शिरिश पाटिल, एडिशनल मेडिकल सुप्रींटेंडेंट डॉ. अमित जैन, हॉस्पिटल चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर मेघा सबरवाल, डॉ. मौ. असलम, डॉ. राजेश बंसल, डॉ. रूचि पटवर्द्धन, डॉ. रश्मि बंसल, डॉ. सचिन अहलावत, डॉ. विपिन कुमार, डॉ. विशाल, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. किशोर, डॉ. एस.पी. बिट्ल, डॉ. नीलम, डॉ. सेल्वा कुमार, मेरठ परिसर ने निदेशक डॉ. पंकज चौधरी एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।




No comments:
Post a Comment