रोडवेज बस के आगे लेटकर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, चालक की सूझबूझ से बची जान
दौराला में हाईवे पर बड़ा हादसा टला, पुलिस हिरासत में लेकर युवक से पूछताछ में जुटी
मेरठ। दौराला कस्बे में गुरुवार को एक युवक ने हाईवे पर आगरा जा रही रोडवेज बस के आगे लेटकर आत्महत्या का प्रयास किया। बस चालक की सतर्कता और सूझबूझ से समय रहते बस मोड़ दिए जाने के कारण युवक की जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार दौराला निवासी 27 वर्षीय चिराग थाने के सामने हाईवे पर पहुंचा। इसी दौरान सहारनपुर डिपो की आगरा जा रही रोडवेज बस वहां से गुजर रही थी। बस के नजदीक आते ही युवक अचानक सड़क पर लेट गया। चालक जाहिद ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए बस को दूसरी ओर मोड़ दिया, जिससे युवक बाल-बाल बच गया। अचानक बस मोड़ने से यात्रियों में दहशत फैल गई, हालांकि किसी को चोट नहीं आई।
घटना के बाद चालक बस को सीधे दौराला थाने ले गया और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
कुछ देर बाद युवक की बहन और अन्य परिजन भी थाने पहुंच गए। परिजन युवक से लिपटकर रोने लगे, लेकिन युवक ने आत्महत्या का प्रयास करने का कारण नहीं बताया। परिजनों ने भी इस संबंध में कोई जानकारी देने से इनकार किया।
दौराला थाना प्रभारी सुमन कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने बस के सामने आकर आत्महत्या का प्रयास किया था। चालक की सतर्कता से समय रहते बस मोड़ दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। युवक से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
यदि आपके मन में आत्महत्या या स्वयं को नु


No comments:
Post a Comment