मेरठ की सातों विधानसभा सीटों पर  टिकट की जंग तेज, शहर और कैंट सीट पर सबसे ज्यादा दावेदार

भाजपा में टिकट को लेकर बढ़ी हलचल, कई मौजूदा और पूर्व जनप्रतिनिधि मैदान में; कैंट सीट के महिला आरक्षित होने की भी चर्चा

 मेरठ।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी करीब छह महीने का समय बाकी है, लेकिन मेरठ की सातों विधानसभा सीटों पर सियासी पारा चढ़ने लगा है। भाजपा में टिकट को लेकर दावेदारों की लंबी कतार दिखाई दे रही है। सबसे ज्यादा घमासान मेरठ शहर और मेरठ कैंट विधानसभा सीट पर माना जा रहा है। पेश है एक खास रिपोर्ट।

विधानसभा चुनाव से पहले मेरठ में भाजपा के संभावित दावेदार अपनी-अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुट गए हैं। पार्टी संगठन और हाईकमान तक अपनी पकड़ दिखाने की कोशिशें तेज हो गई हैं।

शहर विधान सभा 

मेरठ शहर सीट की बात करें तो मेरठ शहर विधानसभा सीट पर एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, सुनील भराला, पूर्व उम्मीदवार  कमल दत्त शर्मा और भाजपा के वरिष्ठ नेता  अरुण वशिष्ठ के नाम प्रमुख दावेदारों में चर्चा में हैं।

 मेरठ कैंट

मेरठ कैंट सीट पर वर्तमान विधायक अमित अग्रवाल के अलावा मुकेश सिंघल, संजीव जैन सिक्का, विनीत शारदा और  संयुक्त व्यापार संघ के अजय  गुप्ता भी टिकट की दौड़ में बताए जा रहे हैं।

मेरठ दक्षिण 

 मेरठ दक्षिण सीट की बात करें तो वर्तमान में प्रदेश सरकार में  मंत्री सोमेंद्र तोमर और रविंद्र भड़ाना के नाम चर्चा में हैं।जिस प्रकार से योगी ने मत्रिमंडल में बदलाव किया है। उससे डा सोमेंन्द्र तोमर का कद कम हुआ है। इसी एक तरह से डिमोशन माना जा रहा है। अब देखना यह है आलाकमान किस पर मेहरबान होता है। सैंटर मार्केट ध्वस्तीकरण के मामले में लोगों का गुस्सा भाजपा के खिलाफ साफ दिखाई दे रहा है। इसका असर शहर विधान सभा व मेरठ दक्षिण की सीट पर पड़ सकता है। 

 किठौर विधान सभा 

किठौर सीट पर पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, खरखौदा के चेयर के पुत्र अजय  त्यागी और के.सी. त्यागी अपने बेटे के लिए दावेदारी करते बताए जा रहे हैं। अजय त्यागी ने बकायदा प्रचार प्रसार आरंभ कर दिया है। अभी कुछ दिन पूर्व उन्होंने खरखौदा में एक कार्यक्रम कराया था जिसका प्रयास समाचार पत्रों में बकायदा किया था 

 सरधना विधान सभा सीट 

 सरधना विधानसभा  पूर्व विधायक संगीत सोम ताल ठोक रहे है। वह लगातार सुर्खियों में रहने का प्रयास कर रहे है। लेेकिन दौराला  एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें तवजुब न देकर हस्तिनापुर के विधायक दिनेश खटीक को दी थी। कई ऐसे मौके आए है जब भाजपा ने उन्हें हाशिए पर रखा है। टिकट की दौड़ में पूर्व रविन्द्र पुड़ीर के बेटे उत्कर्ष पुडींर भी दावेदारी करते हुए नजर आ रहे है। इसके अतिरिक्त भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शिव कुमार राणा और आशीष प्रताप सिंह के नाम सामने आ रहे हैं। वह भी अपनी दावेदारी करते नजर आ रहे है। 

 सिवाल खास विधानसभा सीट 

सिवाल खास विधान सभा सीट पर उलटफेर हो सकता है। जहां एक ओर सपा की सीट  विधायक बने बाद में रालाेद में शामिल हाेने वाले गुलाम मोहम्मद अपनी दावेदारी करते नजर आ रहे है। वही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला सहकारी बैंक के चेयर मैन  व पूर्व प्रत्याशी मनिन्द्र पाल सिंह भी अपनी दावेदारी करते नजर आ रहे है। वह लगातार सोशल मीडया पर एक्टिव बने हुए है।  जितेन्द्र सतवाई भी दावेदारी ठोकते नजर आ रहे है। सबसे ज्यादा चौकानें वाला नाम जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी का उभर कर सामने आ रहा है। वह भी टिकट पाने की दावेदारो में शामिल है। 

हस्तिनापुर विधानसभा सीट 

 इस सीट पर योगी सरकार के मंत्री  विधायक दिनेश खटीक, पूर्व विधायक रणवीर राणा, आशाराम और हरेंद्र कुमार के नाम चर्चा में हैं।

सियासी गलियारों में यह भी चर्चा है कि मेरठ कैंट विधानसभा सीट इस बार महिला आरक्षित हो सकती है। हालांकि, इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल सभी की नजर भाजपा हाईकमान पर टिकी है। टिकट किसे मिलेगा और किसका पत्ता कटेगा, इसका फैसला आने वाले समय में ही होगा। विधानसभा चुनाव से पहले मेरठ की राजनीति में हलचल लगातार तेज होती दिखाई दे रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts