मठ-मंदिर पुजारी सम्मान अभियान में संतों का सम्मान, विधायक अमित अग्रवाल ने लिया आशीर्वाद

विभिन्न मंदिरों और आश्रमों में पहुंचकर पुजारियों को किया सम्मानित, बोले- संत समाज हमारी सांस्कृतिक विरासत की धरोहर

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के 'मठ-मंदिर पुजारी सम्मान अभियान' के तहत मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने बुधवार को विभिन्न मठों, मंदिरों और आश्रमों में पहुंचकर संत-महात्माओं एवं पुजारियों का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने अपनी धर्मपत्नी मधु अग्रवाल के साथ संतों का आशीर्वाद लिया तथा अंगवस्त्र, फल और मिठाई भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

अभियान की शुरुआत पल्लवपुरम फेज-2 स्थित उदय सिटी आश्रम से हुई, जहां विधायक ने परम पूज्य श्री 1008 स्वामी कनक प्रभानंद सरस्वती जी महाराज से भेंट कर उनका सम्मान किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न मंडलों के मंदिरों में पहुंचकर पुजारियों और संतों का अभिनंदन किया।

पल्लवपुरम मंडल के डोरली स्थित श्री शिव मंदिर में पंडित युगल शास्त्री, कंकरखेड़ा मंडल के तुलसी कॉलोनी स्थित श्री शिव मंदिर में पंडित विनोद पाठक एवं पंडित बालकृष्ण शास्त्री, मुल्तान नगर मंडल के रामपुर पावटी स्थित प्रकाशानंद आश्रम एवं श्री शिव मंदिर में पंडित सुरेश शर्मा और पंडित विश्वनाथ शर्मा से मुलाकात कर उनका सम्मान किया गया।

इसी क्रम में छावनी नगर मंडल के श्री बिल्लेश्वर नाथ मंदिर में पंडित हरीश चंद्र जोशी, रूपक जोशी और गणेश दत्त शर्मा तथा श्री वामन भगवान मंदिर में पंडित नंद किशोर शर्मा का सम्मान किया गया। वहीं पटेल नगर मंडल के मोहनपुरी स्थित श्री शिव मंदिर में पंडित गुरु प्रसाद और गंगानगर मंडल के आई-ब्लॉक स्थित श्री शिव मंदिर में पंडित आशीष व्यास को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में संत-महात्माओं और मंदिरों के पुजारियों का स्थान सदैव सम्माननीय रहा है। संत समाज के मार्गदर्शन से समाज में आध्यात्मिक चेतना, संस्कार और सामाजिक समरसता का विस्तार होता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण तथा संत समाज के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में भाजपा के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी, पार्षद, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts