मिर्जापुर: द मूवी’ में अली फ़ज़ल का अंदाज़ करेगा सरप्राइज़
मुंबई। ‘मिर्जापुर’ में गुड्डू पंडित का सफर हर सीज़न के साथ बदलता गया है। पहले सीज़न में एक आम लड़के के तौर पर शुरुआत करने वाला यह किरदार धीरे-धीरे बदले, ताकत और सत्ता की लड़ाई का सबसे बड़ा चेहरा बन गया। अब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में दर्शकों को गुड्डू पंडित का सफर एक नए पड़ाव पर पहुंचता हुआ देखने को मिलेगा, जहां उनका किरदार पहले से भी ज्यादा मैच्योर और अलग अंदाज़ में नज़र आएगा।
इंडस्ट्री के एक स्वतंत्र सूत्र के अनुसार, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में अली फ़ज़ल अपने किरदार गुड्डू पंडित को एक नए स्तर पर ले जाते नज़र आएंगे। टीज़र पहले ही बड़े पर्दे पर उनके बेमिसाल ऑरा की झलक दे चुका है। अब तक दर्शकों ने गुड्डू पंडित को एक मासूम इंसान से बदले की आग में जलते हुए और फिर गद्दी तक पहुंचते देखा है। इस बार उनके किरदार को एक बिल्कुल नए स्तर पर पेश किया जाएगा। उनके कैरेक्टर ट्रेट्स से लेकर उनकी पूरी पर्सनैलिटी तक, गुड्डू पंडित का कैरेक्टर आर्क फिल्म की सबसे बड़ी खासियतों में से एक होगा, जिसे देखकर दर्शकों को उनके किरदार का ऐसा रूप देखने को मिलेगा, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की होगी।
यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में एक भव्य रिलीज के लिए तैयार है।


No comments:
Post a Comment