पीएम आवास के पास धरने पर बैठे राहुल गांधी और खरगे

 पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन , शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग 

नई दिल्ली। पेपर लीक के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मानसून सत्र के दूसरे दिन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री आवास के पास धरने पर बैठ गए। कांग्रेस नेताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

धरने से पहले कांग्रेस नेताओं ने संसद से प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि देश के युवाओं के सामने रोजगार और अवसरों का संकट है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्था कमजोर हो चुकी है और छात्रों के भविष्य से जुड़े सवालों पर सरकार को जवाब देना चाहिए।

राहुल गांधी ने कहा कि छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं और सरकार को इस मुद्दे पर जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था पर कुछ बड़े कारोबारी समूहों का प्रभाव बढ़ रहा है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सांकेतिक रूप से हथकड़ी लगाकर विरोध जताया। कुछ नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। धरनास्थल पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे और उन्होंने राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं से बातचीत की। गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

कांग्रेस का कहना है कि पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा होनी चाहिए, जबकि सरकार इस मामले पर विपक्ष के आरोपों को लेकर अपना पक्ष रख रही है।

कांग्रेस नेताओं ने सांकेतिक रूप से हथकड़ी लगाई

प्रदर्शन के दौरान खरगे, राहुल समेत कई कांग्रेस नेताओं ने सांकेतिक रूप से हथकड़ी लगाई है. इस बीच राहुल गांधी से पुलिस बात कर रही है. इस दौरान सुखजिंदर सिंह रंधावा, चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई कांग्रेसी नेताओं को पुलिस हिरासत में लिया गया है. पुलिस अब राहुल गांधी से धरना खत्म किए जाने की बात कर रही है. पुलिस ने धरना स्थल के पास दो बसों को लगाया है. माना जा रहा है कि पुलिस अब सभी कांग्रेसियों को हिरासत में लेने की तैयारी कर रही है.

No comments:

Post a Comment

Popular Posts