के.एल. स्कूल में ‘एटीकेट वीक’ का आयोजन

 छात्रों ने सीखे शिष्टाचार और सड़क सुरक्षा के नियम

मेरठ। के.एल. इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों के लिए ‘सेवॉयर फेयर (Savoir Faire)– एटीकेट वीक’ का आयोजन किया गया। सप्ताहभर चले इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को खेल-खेल में शिष्टाचार, अनुशासन और सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों से परिचित कराना था।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ‘डेली हैबिट ट्रैकर’ के माध्यम से अपनी दैनिक दिनचर्या का रिकॉर्ड तैयार किया तथा ‘गुड लैंग्वेज प्लेज’ के अंतर्गत शालीन और सकारात्मक भाषा का प्रयोग करने का संकल्प लिया। छात्रों ने स्वयं कॉम्प्लीमेंट कार्ड डिजाइन कर अपने मित्रों को भेंट किए, जिससे आपसी सम्मान और सकारात्मक व्यवहार को बढ़ावा मिला।

इसके अलावा टेबल मैट प्रतियोगिता और टेबल मैनर्स एक्टिविटी के माध्यम से बच्चों को भोजन करने के शिष्टाचार, नैपकिन और फॉर्क के सही उपयोग तथा हेल्दी और अनहेल्दी भोजन के बीच अंतर की जानकारी दी गई।

सप्ताह के समापन पर विद्यार्थियों ने कटआउट्स और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ट्रैफिक नियमों एवं सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त की। पूरा आयोजन विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और मनोरंजक रहा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों को जीवन में शिष्टाचार, अनुशासन और यातायात नियमों के पालन के महत्व से अवगत कराया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts