राज्यपाल का काफिला स्वागत स्थल के बजाय सीधे प्रशासनिक भवन पहुंचा

बदलाव से   अधिकारियों में मची अफरा-तफरी

मेरठ। सरधना क्षेत्र के सलावा स्थित मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय के निरीक्षण के दौरान मंगलवार को उस समय अधिकारियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का काफिला निर्धारित स्वागत स्थल पर कुछ सेकंड रुकने के बाद अचानक प्रशासनिक भवन की ओर बढ़ गया।

राज्यपाल के आगमन को लेकर जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय समेत जिले के आला अधिकारी स्वास्थ्य केंद्र के सामने निर्धारित स्वागत स्थल पर मौजूद थे। राज्यपाल का काफिला वहां पहुंचा और कुछ क्षण रुकने के बाद स्वागत स्थल पर न ठहरकर सीधे प्रशासनिक भवन की ओर रवाना हो गया।काफिले को अचानक दूसरी दिशा में जाते देख स्वागत स्थल पर मौजूद अधिकारी भी तत्काल उसके पीछे दौड़ पड़े और कुछ ही देर में प्रशासनिक भवन पहुंच गए।

प्रशासनिक भवन में खेल विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का पुष्प देकर स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और अधिकारियों से वहां की व्यवस्थाओं एवं विभिन्न तैयारियों की जानकारी ली।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts