अगस्त में शुरू होगा ‘किंग’ का अमेरिका शूटिंग शेड्यूल
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की चर्चित फिल्म ‘किंग’ अब अपने अंतिम शूटिंग चरण में पहुंच गई है। इंडस्ट्री से मिली जानकारी के अनुसार...‘फिल्म का आखिरी इंटरनेशनल शेड्यूल अगस्त में अमेरिका में शूट किया जाएगा। इसके लिए मेकर्स कई लोकेशनों पर तैयारी कर रहे हैं।
अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो इस शेड्यूल के साथ निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की इस एक्शन थ्रिलर की मुख्य शूटिंग पूरी हो जाएगी। इसके बाद पूरी टीम पोस्ट-प्रोडक्शन, वीएफएक्स और फिल्म को अंतिम रूप देने के काम में जुट जाएगी। इससे पहले फिल्म का एक अहम शेड्यूल जॉर्जिया में पूरा किया गया था। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब केवल क्लाइमैक्स का बड़ा एक्शन सीक्वेंस फिल्माया जाना बाकी है। यही वजह है कि मेकर्स लोकेशन चुनने में पूरी सावधानी बरत रहे हैं।’
फिल्म का बड़ा हिस्सा पहले ही जॉर्जिया में शूट किया जा चुका है। अप्रैल और मई के दौरान फिल्म की यूनिट ने वहां कई हफ्तों तक लगातार शूटिंग की, जिसमें बड़े एक्शन और ड्रामेटिक सीक्वेंस फिल्माए गए। इस विदेशी शेड्यूल को फिल्म की प्रिंसिपल फोटोग्राफी का सबसे अहम चरण माना जा रहा है। अब शूटिंग अपने आखिरी चरण में है और अगस्त में प्रस्तावित अमेरिका शेड्यूल के पूरा होते ही फिल्म की मुख्य शूटिंग खत्म हो जाएगी।’


No comments:
Post a Comment