रालोद खेल प्रकाेष्ठ की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष मेरठ पहुंची
मेरठ। रविवार को राष्ट्रीय लोकदल(खेल प्रकोष्ठ) की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता देवी का जनपद मेरठ पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया और राष्ट्रीय लोकदल(सामाजिक न्याय मंच) की प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे द्वारा उनको माला एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक दीपक तोमर प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल(खेल प्रकोष्ठ) रहे तथा उनके द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष(खेल प्रकोष्ठ) को बुके देकर स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष(खेल प्रकोष्ठ) की गरिमामयी उपस्थिति में मेरठ में आयोजित मीडिया संवाद के दौरान मीडिया बंधुओं के साथ खेल नीति,खिलाड़ियों के हितों, ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसर, खेल अवसंरचना के विस्तार एवं युवाओं के उज्ज्वल भविष्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह द्वारा खेल अवसंरचना के विकास हेतु एमपीएलएडीएस निधि का 100% समर्पित करने का ऐतिहासिक निर्णय खिलाड़ियों और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के प्रति उनकी दूरदर्शी सोच का प्रमाण है। खेलों को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने और ग्रामीण प्रतिभाओं को उचित मंच दिलाने का यह संकल्प निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगीता दोहरे,नरेंद्र खजूरी,दीपक तोमर, संजय पनवाड़ी, अभिमन्यु ललसाना,ज्योति शर्मा, आर्यन चौधरी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment