राधा गोविंद अस्पताल की बड़ी पहल अब नॉर्मल और सिजेरियन प्रसव पूरी तरह निःशुल्क, गरीब परिवारों को राहत
मेरठ। गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद अस्पताल ने जनहित में एक अहम और सराहनीय पहल करते हुए सभी गर्भवती महिलाओं के लिए सामान्य (नॉर्मल) और सिजेरियन प्रसव की सुविधा पूरी तरह निःशुल्क करने की घोषणा की है। इस निर्णय से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार इस सुविधा के तहत प्रसव के दौरान होने वाले सभी खर्च, दवाइयां और जरूरी चिकित्सा सेवाएं पूरी तरह मुफ्त रहेंगी। वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं कम से कम या बिना शुल्क उपलब्ध कराना है।
भविष्य की योजनाओं के तहत अस्पताल में सीटी स्कैन और एमआरआई जैसी अत्याधुनिक जांच सुविधाएं भी जल्द शुरू करने की तैयारी है, जिससे मरीजों को एक ही स्थान पर उन्नत चिकित्सा सेवाएं मिल सकें।अस्पताल की इस पहल को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिससे विशेषकर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।


No comments:
Post a Comment