सौ छायादार पौधों को रौपा
इंदौर। भारत विकास परिषद तिलक शाखा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत की भावना को साकार करते हुए रविवार को महू के समीप ग्राम आशापुरा स्थित निसर्ग परिसर में व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 100 छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर शाखा के सदस्यों ने प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पौधारोपण के साथ-साथ सदस्यों के मध्य संपर्क, संवाद एवं मेल-मिलाप भी हुआ। निसर्ग रहवासी संघ द्वारा लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख एवं संरक्षण की जिम्मेदारी ली गई है। साथ ही भारत विकास परिषद् तिलक शाखा द्वारा समय-समय पर पौधों का निरीक्षण भी किया जाएगा ताकि सभी पौधे सुरक्षित एवं विकसित हो सकें।कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, सचिव सुभाष चंद्र वर्मा, पर्यावरण प्रमुख कल्पना जैन सहित लगभग पचास सदस्यों की सहभागिता रही।


No comments:
Post a Comment