रालोद की एकजुटता का संदेश, मतलूब गौड़ की आम दावत में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता
त्रिलोक त्यागी ने कार्यकर्ताओं से जयंत चौधरी के हाथ मजबूत करने का किया आह्वान, संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ की ओर से आयोजित आम की दावत एवं मिलन समारोह में रालोद की संगठनात्मक एकजुटता और मजबूती का संदेश दिया गया। समारोह में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। मुख्य अतिथि रालोद के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार, सामाजिक न्याय मंच की प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे, जम्मू-कश्मीर प्रभारी विनय प्रधान और महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव ऋचा सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों, युवाओं, महिलाओं, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के हितों की लड़ाई लगातार मजबूती से लड़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत चौधरी के हाथ मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है।
उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत होता है। कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता के बीच जाकर पार्टी की जनहितकारी नीतियों से लोगों को अवगत कराएं और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ें।
राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार ने कहा कि आपसी भाईचारा, संगठनात्मक एकता और कार्यकर्ताओं का सम्मान संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करता है। ऐसे आयोजन कार्यकर्ताओं के बीच संवाद और समन्वय को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सामाजिक न्याय मंच की प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे ने कहा कि चौधरी जयंत चौधरी सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर सामाजिक समीकरण मजबूत करना रालोद की प्राथमिकता है। वहीं जम्मू-कश्मीर प्रभारी विनय प्रधान ने कहा कि पार्टी पिछड़े वर्गों, किसानों, दलितों, अल्पसंख्यकों और वंचित समाज के अधिकारों की आवाज लगातार उठाती रही है। उन्होंने शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी में पिछड़े वर्गों को उचित अवसर दिए जाने की जरूरत पर जोर दिया।
कार्यक्रम के आयोजक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इसके बाद सभी ने आम की दावत का आनंद लिया और रालोद को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
समारोह में पूर्व मंत्री लखीराम नागर, सुनील रोहटा, अनिकेत भारद्वाज, आतिर रिजवी, नरेंद्र खजूरी, सतेंद्र तोमर, संजय पनवाड़ी, दिलप्रीत कोहली, दीपक तोमर, ब्रह्मपाल सिंह तोमर, अभिमन्यु ललसाना, संजय रसूलपुर, अक्षय अतलपुर, आशीष उर्फ पिंटू, विनय मल्लापुर, गौरव जिटोली समेत बड़ी संख्या में रालोद पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे


No comments:
Post a Comment