एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम में मेरठ को प्रदेश में तीसरा स्थान          महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण  स्वास्थ्य विभाग की टीम सम्मानित

मेरठ, 21 जुलाई। एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन में जनपद मेरठ ने उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कर उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को सम्मानित किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राम प्रसाद  के नेतृत्व एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में संचालित कार्यक्रम के तहत जनपद में एनीमिया की रोकथाम और नियंत्रण के लिए किए गए कार्यों को प्रदेश स्तर पर सराहा गया। महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डा. पवन कुमार अरूण   द्वारा जनपद मेरठ की टीम को सम्मानित किया गया।



सम्मान प्राप्त करने वालों में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) के नोडल अधिकारी, एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) के नोडल अधिकारी, डीसीपीएम और डीएमएचसी सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।



इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जिला स्तरीय, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों, प्रबंधकों और कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। विभाग ने कहा कि टीम के संयुक्त प्रयासों से ही जनपद को यह गौरव प्राप्त हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts