गंभीर किरदारों से अलग कॉमेडी में नजर आएंगे केके मेनन

मुंबई। कुछ कास्टिंग ऐसी होती हैं, जो किसी एक्टर को देखने का दर्शकों का नजरिया ही बदल देती हैं। प्राइम वीडियो की ‘आदर्श बाल विद्यालय’ भी कुछ ऐसा ही करने जा रही है। इस सीरीज में केके मेनन अपने करियर के सबसे अलग किरदारों में से एक निभाते नजर आएंगे। अब तक के के मेनन ने ज्यादातर गंभीर, दमदार और जटिल किरदार निभाकर अपनी अलग पहचान बनाई है। लेकिन ‘आदर्श बाल विद्यालय’ में वह ज्ञानेश्वर त्रिपाठी के रोल में नजर आएंगे, जो एक मस्तमौला स्कूल प्रिंसिपल हैं।

यह सीरीज स्कूल की मासूमियत, मस्ती और दोस्ती को दिखाती है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें केके मेनन एक ऐसे कॉमिक अंदाज में नजर आएंगे, जैसा दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा। निर्देशक हिमांक गौर के लिए यह कोई जोखिम भरा फैसला नहीं था। सीरीज के ग्लोबल प्रीमियर से पहले उन्होंने बताया कि उन्होंने सोच-समझकर भारत के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक को ऐसा किरदार दिया, जो उनके अभिनय का बिल्कुल नया पहलू दर्शकों के सामने लाएगा। उनका मानना है कि कई बार सबसे यादगार परफॉर्मेंस वही होती है, जो लोगों की उम्मीदों से बिल्कुल अलग हो।

‘आदर्श बाल विद्यालय’ एक हल्की-फुल्की प्राइम ओरिजिनल सीरीज है, जो उम्मीद, हिम्मत और साथ मिलकर आगे बढ़ने जैसे विषयों को दिखाती है। ‘आदर्श बाल विद्यालय’ 24 जुलाई से प्राइम वीडियो पर हिंदी में, अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ भारत समेत दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम होगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts