तेंदुए को लेकर वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी, लोगों से सतर्क रहने की अपील
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, तेंदुआ आमतौर पर तभी हमला करता है, जब उसे किसी तरह का खतरा महसूस होता है। ऐसे में यदि किसी व्यक्ति को तेंदुआ दिखाई दे तो उसे पत्थर मारने या उसे उकसाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। लोगों से शांत रहने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।
विभाग ने ग्रामीणों को सलाह दी है कि खेतों में जाते समय अपने साथ लाठी और टॉर्च जरूर रखें। साथ ही पशुओं को खुले में बांधने के बजाय सुरक्षित बाड़े में रखें। बच्चों को भी अकेले घर से बाहर खेलने के लिए न भेजें और विशेष रूप से शाम व रात के समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि तेंदुआ दिखाई देने पर घबराएं नहीं और तत्काल इसकी सूचना संबंधित वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को दें। विभाग की ओर से लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और वन्यजीव के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ न करने की अपील की गई है।


No comments:
Post a Comment