राघव जुयाल की कॉमेडी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का ट्रेलर रिलीज़

मुंबई। राघव जुयाल अभिनीत कॉमेडी फिल्म भाई तेरा स्टार है का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। टीजऱ से दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाने के बाद मेकर्स ने फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी किया है।
 ट्रेलर में दर्शकों को अजय सिंह की मज़ेदार, अतरंगी और पूरी तरह मनोरंजन से भरपूर दुनिया की झलक देखने को मिलती है। हाल ही में अपनी दमदार अदाकारी से चर्चा में रहे राघव जुयाल इस बार एक बिल्कुल नए कॉमिक अवतार में नजर आएंगे।
फिल्म में राघव जुयाल अपनी शानदार स्क्रीन प्रेजेंस और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से छाप छोड़ते नजर आते हैं। उनके साथ संजय कपूर, निहारिका एनएम, बरखा सिंह, चंदन रॉय सान्याल सहित अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts