250 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
लिस मॉडल पब्लिक स्कूल में तीसरी जंप रोप प्रतियोगिता का सफल आयोजन
मेरठ। लिस मॉडल पब्लिक स्कूल, छठी वाहिनी पीएसी में 'वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स' के तत्वावधान में तीसरी जंप रोप (रोप स्किपिंग) प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर और आसपास के 15 विद्यालयों के करीब 250 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी तकनीकी दक्षता, तालमेल और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और टीम भावना को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ऊषा राणा ने बच्चों को नियमित व्यायाम और खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल समग्र व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम हैं। वहीं, उद्घाटन सत्र में स्कूल के चेयरमैन कपिल त्यागी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और संघर्ष की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यालयों में नियमित खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
प्रतियोगिता में व्यक्तिगत और समूह दोनों वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने तकनीकी दक्षता, समयबद्धता और प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। संस्थापक सागर कश्यप और चेयरमैन कपिल त्यागी ने विजेताओं को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए, जबकि सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के परिणाम
ऑल ओवर गर्ल्स वर्ग
- प्रथम – DDPS, गाज़ियाबाद
- द्वितीय – दयावती मोदी अकादमी
- तृतीय – दर्शन अकादमी
ऑल ओवर बॉयज़ वर्ग
- प्रथम – पुलिस मॉडर्न स्कूल
- द्वितीय – B.I.T. Global School
- तृतीय – J.S. Academy
समारोह में वाइस चेयरपर्सन अनीता सिंह, महासचिव लक्ष्मीकांत शर्मा, संयुक्त सचिव राधा चौधरी, अस्मिंदर कौर, रेखा प्रजापति तथा प्रधानाचार्य लीना शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजन को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष आकाश कश्यप, जंप रोप प्रभारी मीना यादव, मैनेजिंग डायरेक्टर राजकुमार घोष, गौरव कुमार, राजीव कुमार, सरिता सिरोही, ललिता त्यागी, सुमित विहान, हेमंत कुमार, अभय ठाकुर और आशीष पंवार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के समापन पर संस्थापक अध्यक्ष सागर कश्यप ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों, प्रशिक्षकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में और अधिक व्यापक स्तर पर ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन का संकल्प दोहराया।



No comments:
Post a Comment