सब जूनियर में ऋषभ और जूनियर में जीटीबी ने जीता मैच

-- गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में खेले गए दो मैच

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दो मैच खेले गए। इसमें सब जूनियर वर्ग में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और जूनियर वर्ग में जीटीबी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने मैच जीता।

पहले मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। इसमें अक्ष ने 40, अबीर ने 38, शिवांश ने 36 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आयुष ने दो, आरिश ने दो, प्रभजोत ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ इलेवन की टीम ने 19.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए और 6 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से यश ने 40, भाविक ने 39, आरिश व विराट ने 37-37 रन बनाए। गेंदबाजी में सार्थक, भाविक ने दो-दो विकेट लिए। सब जूनियर वर्ग के मैच में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए। इसमें निखिल ने 40, युवराज ने 40, वंश ने 29 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रत्यक्ष, याहया, रियांश ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्टस स्टार इलेवन की टीम 19 ओवर में 130 रन ही बना पाई। टीम की ओर से अर्नव ने 38, विराट ने 35, यश ने 29 रन बनाए। गेंदबाजी में मीत, वंश, माधव ने दो-दो विकेट लिए।

जीटीबी व ऋषभ के खिलाड़ियों का जोनल ट्रायल में चयन

क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि अंडर 17 और अंडर 19 सीबीएसई जोनल ट्रायल देहरादून के एक स्कूल में कराए जा रहे हैं। इसमें मेरठ स्थित गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों का चयन हुआ है। दो दिवसीय ट्रायल कैंप में मैच के माध्य से खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद इनका चयन सीबीएसई प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। चयनित होने वाले खिलाड़ियों में अंडर 17 में बल्लेबाज अर्नव राजवंशी, अभिजीत शर्मा, धैर्य, गेंदबाज खुश, दक्ष गोयल, आदित्य यादव, वीर गौतम, श्रेष्ठ का चयन हुआ। अंडर 19 में हिमांशु, शौर्य भार्गव का चयन किया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts