कांवड़ यात्रा को लेकर आयुक्त सख्त

12 अगस्त तक कोई अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा

मेरठ। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की तैयारियों का जायजा लेते हुए मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि 12 अगस्त तक कोई भी अधिकारी या कर्मचारी किसी भी स्थिति में मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।

बैठक में मंडलायुक्त ने कांवड़ मार्गों पर नियमित साफ-सफाई, बाबा औघड़नाथ मंदिर के आसपास पर्याप्त पार्किंग, शिविरों में शुद्ध पेयजल, सुरक्षा और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आंधी और बारिश के कारण सड़कों पर गिरे पेड़ों को तत्काल हटाने तथा नगर क्षेत्र में घूम रहे गौवंशों को गौआश्रय स्थल एवं कांजी हाउस भेजने को कहा।

बैठक में कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, साइनेज, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सड़क मरम्मत, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, ट्रांसफार्मरों व बिजली के खंभों की सुरक्षा, शौचालय, मोबाइल टॉयलेट, महिला कांवड़ियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य शिविर, बाइक एंबुलेंस, गोताखोर एवं मोटरबोट जैसी व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह, एसएसपी अविनाश पांडे, एमडीए उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, डीएफओ वंदना फोगाट, अपर जिलाधिकारी (नगर) बृजेश सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts