अफसा हत्याकांड... 

 साक्ष्य छिपाने के आरोप में मॉ व दो बेटों को पुलिस ने पकड़ा 

-शनिवार को बड़े भाई आरिस ने की थी बहन की गोली मारकर हत्या

मेरठ। अफसा हत्याकांड में साक्ष्य मिटाने के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी बड़े भाई को जेल भेजने के बाद पुलिस ने मां और दो अन्य बेटों को पकड़ा है। एक बेटा नाबालिग है। पुलिस ने उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया, जबकि मां और तीसरे नंबर के बेटे को जेल भेज दिया। मुख्य आरोपी बड़े भाई को पुलिस शनिवार ही गिरफ्तार कर चुकी है।

बता दें लोहिया नगर थाना अंतर्गत जाकिर कॉलोनी ट्रांसफार्मर वाली गली में प्रेम प्रसंग के चलते बड़े भाई आरिस ने अपनी 21 वर्षीय छोटी बहन आफसा की शनिवार तड़के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के समय वह कमरे में सो रही थी। पुलिस को गुमराह करने के लिए परिजनों में बाथरूम गिरकर मौत होने का कारण बताया, लेकिन मामला गन शाट का होने के कारण एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने खुद मौके पर जांच कर पड़ताल की थी और जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया था। जांच के दौरान पुलिस को कमरा से खून साफ मिला था, जबकि दीवार पर खून के निशान थे। इतना ही नहीं फोरेंसिक टीम को जांच के दौरान बारूद के कण भी मिले थे। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की परिजनों ने बड़े भाई आरिस द्वारा हत्या करने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने वारदात के बाद घर में छिपकर बैठे आरोपी आरिस को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल 315 बोर का तमंचा बरामद कर लिया।

इसलिए पुलिस की कार्रवाई

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया, आफसा की हत्या के बाद मां कासिफा ने बेटे मोहम्मद कैफ और नाबालिग बेटे के साथ मिलकर खून से सने कमरे को धो दिया था और आरोपी आरिस को घर में छिपाकर रखा था। पूछताछ के दौरान मां और उसके बेटे लगातार पुलिस को गुमराह कर रहे थे कि आफसा की मौत बाथरूम में गिरकर हुई है, जबकि उसकी प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की गई थी। मां ने बेटों के साथ मिलकर साक्ष्य मिटाए थे। साथ ही इस मामले में किसी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी। उन्होंने बताया, शनिवार देर रात लोहिया नगर थाने में तैनात एसआई अमित मलिक तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया, जिसमें आरिस, उसके भाई मोहम्मद कैप, चौथे नंबर को नाबालिग भाई और मां कासिफा को आरोपी बनाया गया। आरिफ को गिरफ्तार करने के बाद रविवार को मां कासिफ, मोहम्मद कैप और नाबालिग बेटे को भी पकड़ लिया। कासिफा और मोहम्मद कैफ जेल भेज दिया गया, जबकि बाल अपचारी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। एसपी सिटी ने कहा कि अगर किसी ने वारदात छिपाने या फिर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ भी भविष्य में इस तरह की कार्रवाई की जाएगी। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts